फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं ने बच्चों की मांगी लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों और सेक्टर में सोमवार को महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद संतान की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाली अमरीश चपराना ने बताया कि वह हर साल अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं। अहोई अष्टमी पर व्रत रखकर बच्चों की दीर्घायु के लिए माता से प्रार्थना करती हैं। महिलाओं ने इस अवसर पर मिट्टी की कमोई में कचरी, ग्वार फली और सिंघाड़ा अर्पित किए गए। गुड़ के आटे की लापसी बनाकर माता को भोग लगाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें