फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों के साथ महिलाओं ने भी शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों के साथ अब उनके परिवार की महिलाओं ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए जमीनें देने वाले किसानों को मुआवजा, प्लाट और सारी सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन एक्सप्रेस-वे में जिन किसानों की जमीन गई हैं, उन्हें सरकार की ओर से कोई भी सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि 2008 में उन्होंने एक्सप्रेस-वे के लिए जमीनें दी थी, लेकिन 17 साल बाद भी किसानों को प्लाट और मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और सात प्रतिशत का प्लाट देने की मांग की है। वहीं किसान नेता पवन चौरोली ने रविवार को किसान के धरने पर पहुंचकर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे पूरी कराने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें