फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली जैतवारपुर गांव में महिला के साथ पति और उसकी दूसरी पत्नी ने गाली गलौज कर मारपीट की । घटना की रिपोर्ट महिला ने पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि प्यावली जैतवार पुर गांव में महिला प्रवीन परिवार के साथ रहती हैं। उसके पति शाहिद ने दूसरी शादी रिजवाना से कर रखी है। शुक्रवार की रात में वह घर पर थी। तभी उसका पति शाहिद व दूसरी पत्नी रिजवाना घर पर आए। गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर बुरी तरह मारपीट कर गाली घायल कर दिया। महिला प्रवीन ने अपने पति शाहिद व दूसरी पत्नी रिजवाना के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें