नोएडा। संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए रविवार को महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत की तैयारियां शुरू कर दीं। महिलाओं ने विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा का पाठ किया। कई मंदिरों में भी महिलाओं ने पहुंचकर पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने अहोई माता की पूजा की। इस दौरान पारंपरिक तरीके से अहोई माता के चित्र के सामने दीपक जलाया गया। इसके बाद आसमान में तारे दिखाई देने पर महिलाओं ने तारों को देखकर अर्घ्य दिया और व्रत खोला।