नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किय गया। गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह के कहा, यह कार्यक्रम प्योर इंडिया ट्रस्ट और मेटलाइफ के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस दौरान 10 असाधारण महिला उद्यमियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन और मेटलाइफ की टीम ने प्रमाण पत्र दिए। वहीं, विद्यालय के हाउसकीपिंग, बागवानी व अन्य सहयोगी महिला स्टाफ को भी उनके योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो