नोएडा (संवाद)। सेक्टर-76 स्थित जेएम आर्चिड सोसाइटी में महिलाओं के लिए विशेष गोलगप्पा चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री में गोलगप्पे की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था गगनदीप कौर और सोनिका सिंह ने संभाली। सोसाइटी के लोगों ने इस पहल को सराहते हुए स्त्रियों को महिला दिवस की बधाई दी।