ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाने की आशंका जताई गई है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पति की तलाश शुरू की है। घटना बीते मंगलवार देर रात की है। मृतका की पहचान मनोरमा (25) पत्नी नरेंद्र उर्फ बबलू निवासी गांव हमीरपुर थाना मिराची जनपद कासगंज के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिती दर्ज की गई है। ब्यूरो