ग्रेनो वेस्ट की महिलाएं घर में पार्टी और केक-कटिंग की बजाय वे झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर गरीब
फोटो
जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांट रहीं ग्रेनो वेस्ट की महिलाएं
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाएं जन्मदिन और मांगलिक अवसरों को अब समाजसेवा के रूप में मना रही हैं। उम्मीदों की दीप संस्था से जुड़ी महिलाएं घरों में पार्टी करने के बजाय झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर गरीब बच्चों के साथ खुशियां साझा कर रही हैं। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने बताया कि आसपास की सोसायटियों से 250 से अधिक लोग संस्था से जुड़े हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। सभी ने निर्णय लिया है कि जन्मदिन, त्योहार और अन्य शुभ अवसर जरूरतमंदों के बीच मनाए जाएंगे। संस्था की उपाध्यक्ष सोनल चौहान का जन्मदिन झुग्गी में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों और परिवारों को भोजन व खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।