फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं, हाथों में लगाई मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं, हाथों में लगाई मेहंदी
महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज, खेल व प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के सेक्टराें, सोसाइटी व क्लब में हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को क्लब और सोसाइटी में महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज का उत्सव मनाया। इस दौरान वह उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आईं। तीज कार्यक्रमों में महिलाओं ने स्टॉल भी लगाए थे। इसमें विभिन्न प्रकार के कपड़े और आभूषण प्रदर्शित किए गए। रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा महिलाओं ने कई प्रकार के खेलों में हिस्सा लिया और सावन के गीतों पर जमकर झूमीं।
सेक्टर-51 स्थित वेंडिग विला में संस्कृति दर्पण क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक व आधुनिक तरीके से हरियाली तीज उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार, नृत्य प्रतियोगिता, तंबोला समेत कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया। महिलाओं के क्लब की सदस्यों ने नगाड़े संग डोल बजाए, रंगीलो मारो डोलना, मेरी चूनर उड़ उड़ जाए आदि गीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया। सभी महिलाओं ने मेहंदी लगावाई और एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी। इस दौरान सुमन बंसल, शोभा गुप्ता, सुधा, रुचि समेत महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बंजारा स्टाइल में मनाया महोत्सव
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-122 में उमंग व उत्साह के साथ महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व बंजारा स्टाइल में मनाया। इस उत्सव में सभी महिलाएं बंजारा वेशभूषा में सजी संवरी नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और गेम भी खेले। झूला झूलकर लुत्फ उठाया। तीज क्वीन, नृत्य, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वाति अग्रवाल, सरोज बाला, सीमा गर्ग, रजनी गोयल, अपर्णा अग्रवाल, अनीता चौहान, हेमा भारती, प्रियंका सिंह, अनिशा अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल, केशर भाटी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

नोएडा (संवाद)। एसोसिशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की ओर से बृहस्पतिवार को नोएडा हाट में तीज महोत्सव का कार्यक्रम किया गया l महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। महोत्सव का शुभारंभ नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया। सुधीर सिंह, केसी रावत, दिनेश भाटी, सुनील जैन, एसके सिंघल, एसपी चमोली समेत मौजूद रहे l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें