नोएडा (संवाद)। राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा शनिवार को गणगौर महोत्सव सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में मनाया गया। महिलाएं परिवार की मंगल कामना और पति की लंबी आयु के लिए गणगौर स्थापित कर पूजा करती हैं। विदाई समारोह में गणगौर की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में निकाली गयी। इस दौरान राजस्थान कल्याण परिषद के अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, विजय सोनी, जी सी माहेश्वरी, विक्रम अग्रवाल, अंजनी सर्राफ, कैलाश किल्ला, प्रकाश ईनाणी, जी सी पारीक, वर्षा भारती, पारूल माहेश्वरी, प्रमोद रंगा, रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।