बंटवारे के विवाद में महिला के साथ मारपीट
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ऐमनाबाद गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक महिला को महंगा पड़ा गया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ ही मारपीट कर दी। जिसमें उसको चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ऐमनाबाद में अंजलि अपने पति अनुज के साथ रहती है। परिवार के लोगों का आपस में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 24 अगस्त की शाम परिवार के लोग आपस में झगड़ा करने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपी अनीता नाम की महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुमित, परविंदर, राजेश व नगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।