नोएडा। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में खरीदारी के दौरान महिला का चार लाख रुपये का हीरा जड़ा सोने का ब्रेसलेट गायब हो गया। पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-20 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्रेनो निवासी सुरभि त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह सहकर्मी के साथ मॉल में खरीदारी करने पहुंची थीं। शोरूम में कपड़े पसंद करने के बाद वह ट्रायल रूम में उन्हें पहनकर देखने गईं। ट्रायल के बाद बाहर निकलते समय उन्हें महसूस हुआ कि हाथ में ब्रेसलेट नहीं है। उन्होंने तुरंत शोरूम और ट्रायल रूम में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो