फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता की हो चुकी है मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Mon, 01 Apr 2024 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा के पिपराखाड़ गांव में  एक युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे बड़ेर में फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका की मौत के बाद परिवार की चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पिपराखाड़ गांव में शनिवार की रात अपने कमरे में युवती ने दुपट्टे के सहारे बड़ेर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि पिपराखाड़ गांव निवासी सरिता (21) ने शनिवार की रात अपने कमरे में बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा ली।
विज्ञापन


सुबह जब मां कमरे में गई तो फंदे पर लटकते शव को देखकर दंग रह गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सरिता के पिता की मौत बीमारी से छह साल पूर्व ही हो गई थी। मां ही बच्चों का पालन-पोषण करती थी। सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसआई तेजबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल मंटू सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। युवती ने फांसी किन कारणों से लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें