रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को नहर में मिले महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि फलैदा गांव के पास नहर में शव मिला था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला की उम्र 50-55 वर्ष है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। शव काफी पुराना है और सड़ चुका है। महिला के बाल भी कटे हुए थे, जिससे विक्षिप्त होने की आशंका जाहिर की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है।