फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बगैर लिए 11 लाख के लोन की किस्त चुका रही थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लिए 11 लाख के लोन की किस्त चुका रही थी महिला
विज्ञापन

सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली निवासी महिला के शव मिलने का मामला
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को मृत मिली दिल्ली के मदनगीर निवासी पिंकी (45) रेलवे में क्लर्क थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि पिंकी के नाम से किसी ने धोखाधड़ी कर 11 लख रुपये का लोन ले लिया था। वह कई माह से लोन की किस्त चुका रही थी। इस बात को लेकर उसका परिवार में विवाद भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि महिला का मोबाइल दिल्ली के निजामुद्दीन में ही स्विच ऑफ हो गया था। आशंका है कि निजामुद्दीन के आसपास ही पिंकी की हत्या की गई हो।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि दिल्ली के आंबेडकर नगर थाने में महिला की बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस हत्या आदि की धारा में केस दर्ज करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला किस वाहन से यहां खुद आई थी या फिर उसे यहां लाया गया था। दिल्ली व गौतमबुद्ध नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें