फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चे संग लिफ्ट में फंसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में बुधवार रात करीब 9 बजे महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट में फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और खराब फ्यूज बदलने के साथ एलटी पैनल की मरम्मत का काम शुरू किया। सोसाइटी प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी खराबी को दूर कर प्रभावित टावरों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। सोसाइटी निवासी एसपी यादव ने बताया कि सोसाइटी में लगे डीजी सेट पूरी सोसाइटी का लोड उठाने में सक्षम नहीं हैं, जिसकी वजह से बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है। इससे लिफ्ट का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार रात करीब 9 बजे लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई, जिसमें एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ फंस गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 3 बजे से ही सोसाइटी के कई टावरों में बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें