दादरी (संवाद)। सेक्टर ज्यू-3 स्थित एक मकान में काम करने वाली महिला के खिलाफ मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के अनुसार, पीड़ित अभिलाषा सिन्हा ने बताया कि घर में काम करने आने वाली सानिया बंसल उर्फ नीतू ने घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान, 12 हजार नकदी चुराई है। घटना के एक सप्ताह बाद दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।