नोएडा। सेक्टर-40 निवासी अजय गोयल ने एफ ब्लॉक सेक्टर-39 स्थित जय दुर्गे फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाली निम्मी चौहान पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सात सितंबर की शाम को वह दुकान पर दस्तावेज फोटोकॉपी व प्रिंट कराने गए थे। निम्मी चौहान ने इसके लिए सामान्य से अधिक पैसे की मांंग की। विरोध पर दुकानदार निम्मी और उसकी बेटी ने गाली-गलौज की। साथ ही हत्या करवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो