फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आपबीती: पति के दूसरी महिलाओं से हैं संबंध, देवर करता मेरे संग गलत; सास तक नहीं देती मेरा साथ

Sat, 07 Jan 2023 05:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट करने, पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकला दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट करने, पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकला दिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि देवर भी अश्लील हरकतें करता था। न्यायालय के आदेश पर दादरी पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपनी बहन की शादी साल 2007 में दादरी रेलवे रोड के पास रहने वाले एक युवक से की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता के साथ मारपीट करने लगे थे। पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे और वह उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। विरोध करने पर प्रताड़ित करता था। 
विज्ञापन

वहीं, देवर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर परिजन से पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरा ने करने पर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें