फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति को ढूंढते हुए मासूम बेटे संग बांग्लादेश से नोएडा पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पति को ढूंढते हुए मासूम बेटे संग बांग्लादेश से नोएडा पहुंची महिला



या



ढाका में शादी कर लौटा युवक, महिला ढूंढते हुए नोएडा पहुंची



- महिला थाने में दी शिकायत, नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। अभी पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश निवासी सानिया अख्तर अपने एक वर्ष के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। सानिया का आरोप है कि ढाका में सूरजपुर निवासी युवक ने उससे शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह उसे छोड़कर भारत आ गया। युवक को ढूंढते हुए सोमवार को नोएडा पहुंची सानिया ने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं।



महिला थाने पहुंची ढाका निवासी सानिया ने कहा कि सूरजपुर क्षेत्र निवासी सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी। सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ को ढूंढते हुए वह भी बांग्लादेश से बच्चे के साथ नोएडा आ गई। महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा है। पुलिस को दी जानकारी में सानिया ने कहा है कि सौरभ जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। सानिया ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं नोएडा पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने सानिया के साथ बांग्लादेश में शादी की थी। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें