फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 2023 में वह पति के साथ रहती थी। उस दौरान मकान मालिक के बेटे विवेक कुमार से बातचीत हुई। कुछ समय बाद महिला का पति से विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद विवेक से महिला की दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती के बाद विवेक उसे शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने लगा। इस दौरान महिला को जानकारी लगी की विवेक पहले से ही शादीशुदा है, जिसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें