फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

मूलरूप से अयोध्या निवासी अवधेश शुक्ला निजी कंपनी में काम करते हैं। अवधेश सुबह ड्यूटी पर चले गए थे और बच्चे भी स्कूल में थे। दोपहर बाद जब तीनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने मां नीलम शुक्ला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े देखा।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सेक्टर-63 की छिजारसी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला के चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से अयोध्या निवासी अवधेश शुक्ला निजी कंपनी में काम करते हैं। अवधेश सुबह ड्यूटी पर चले गए थे और बच्चे भी स्कूल में थे। दोपहर बाद जब तीनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने मां नीलम शुक्ला (36) का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और अवधेश को दी।

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि महिला के चेहरे और सिर पर हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से वार किया है। अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। प्राथमिक जांच में किसी परिचित के घटना को अंजाम देने का शक है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें