युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज
पिनगवां। उपमंडल के गांव से बाइक सवार दो युवकों ने 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को 18 साल की युवती किसी काम से घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में दो बाइक सवार युवक जबरन उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। नूंह थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी रशीद पुत्र आमीन और जुनेद पुत्र जमालू पर अपहरण का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।