ग्रेटर नोएडा । गांव देवला में तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया।सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अलीगढ़ के देवीलाल ने बताया कि उनकी भाभी कुसुमा देवी काम से घर लौट रहीं थीं कि गांव में ही पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कुसुमा को गंभीर चोटें आईं हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो