ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के पास निर्माणाधीन इमारत में शनिवार रात को महिला अनीता (35) की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सोमवार परिजनों ने बिल्डर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार निवासी अनीता शनिवार रात को भवन निर्माण कार्य में जुटी हुई थी। दौरान संतुलन बिगड़ने के चलते वह पांचवी मंजिल से गिर गई। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बिल्डर ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं करने के आरोप लगाए हैं। बिल्डर के साथ-साथ ठेकेदारी पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो