फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र में बीपीएल कट के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी पुष्पा उनके भाई के साथ बाइक से भंगेल की ओर जा रही थीं। फेज-दो स्थित बीपीएल कट के पास एक बाइक सवार तेज गति से चलाते हुए आया और उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सेक्टर-110 स्थित अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज के भाई का उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें