झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत
दनकौर (संवाद)। दनकौर कस्बे में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से शनिवार को दयावती (55) की मौत हो गई। क्लीनिक पर परिजनों के हंगामा करने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी ओमपाल ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी मां दयावती की तबीयत खराब हो गई थी। वह घर के पास स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने गईं। आरोपी ने दवा के साथ इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने ही वह अचानक गिर गईं। कुछ ही देर ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच की जा रही है।