फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूलर में करंट आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव पीपलका में शनिवार को कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला(46) की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को दनकौर स्थित निम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी शनिवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ कूलर को छू गया। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। एक साल पहले पति की मौत के बाद वह किसी तरह परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही थीं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतका के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें