फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुलेसरा निवासी दीपचन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे वह अपनी पत्नी शीतल के साथ रोज की तरह टहलने निकले थे। हिंडन नदी का पुल पार करते ही एक अज्ञात वाहन ने शीतल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें