फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कट के पास सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान मूंजखेड़ा गांव की रहने वाली वती देवी (57) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह काम से वापस लौट रहीं थीं। यूनिवर्सिटी कट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिवार की तरफ से शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें