नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटिड रोड के नीचे वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात को एक महिला घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया। पुुलिस ने बताया कि महिला सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के साथ-साथ पड़ोसी जनपद में भी फोटो भेजकर जानकारी कराई जा रही है। ब्यूरो