फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित बड़कली चौक पर सड़क दुर्घटना में मंगलवार को 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चौक पर संतोष और उसका पति अजय कुमार निवासी बिलोंड तहसील कामां, राजस्थान खड़े थे। दोपहर में फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टीम नेे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि दंपती किसी काम के लिए नगीना आए थे, जब वे बड़कली चौक पर रुके तो महिला बाइक से उतर कर सड़क के पास खड़ी हो गई। इस दौरान कैंटर ने उसे रौंद दिया। इसके बाद आरोपी चालक वहां से भाग गया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें