फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक ऑटो की भिड़ंत में महिला ने ऑटो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार पति की हालत देख महिला ने एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में ऑटो चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक एमएमजी में भर्ती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स सोसायटी निवासी दिनेश कुमार गौड़ की 26 वर्षीय बेटी शुभांगी कानपुर में पढ़ती हैं। सोमवार को वह ट्रेन से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरीं और घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। उनका ऑटो धोबीघाट आरओबी से होकर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार शिवपुरी निवासी 39 वर्षीय विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में बैठी शुभांगी के भी बाएं पैर में चोट लग गई, जबकि ऑटो चालक भी घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ट्रांसपोर्टर के यहां पर काम करने वाले विजय की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर विजय की पत्नी भी इमरजेंसी में पहुंच गई। पति के सिर और नाक से खून बहते देख महिला ने आक्रोशित होकर ऑटो चालक को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इमरजेंसी में हंगामा होते देख पुलिस को सूचना दी गई। घायल ऑटो चालक को भर्ती कर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें