फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला को पीटकर निकाला, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका निकाह सात साल पहले गांव बिछौली के जफर के साथ हुआ था। आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग करते हुए महिला को परेशान किया जाने लगा। आए दिन महिला के साथ मारपीट की जाती रही। 18 सितंबर को पिटाई कर महिला को धक्के देकर घर से निकाल दिया। उस वक्त पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के घर चली गई। पुलिस ने गांव बिछौली के जफर, निसार, शाहनवाज, महफूज, नाजमा और छुट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें