फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला के यहां किरायेदार था। किसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें