फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी से इन्कार पर महिला पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बुधवार को अपने तीन बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक अरबाज निवासी ब्रह्मपुरी वहां पहुंचा और महिला पर शादी का दबाव बनाने लगा। महिला और उसके बच्चों ने अरबाज की बात का विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के हाथ पर चाकू लगा है। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें