फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पर हमला, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसनोली गांव के पास महिला पर नकाबपोश बदमाशों ने हॉकी और तमंचा से हमला कर मोबाइल तोड़ दिया। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता मूलरूप से कासगंज निवासी ज्योति कुमारी ने धर्मेंद्र, अनुज व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक ज्योति किराये के मकान में माता-पिता के साथ रहती हैं। काफी समय से पति से विवाद चल रहा हैं। महिला का आरोप है कि पति फैसला करने का दबाव बना रहा है। 21 मई को भी पति के भेजे दो बदमाशों ने जीडीएस कॉलोनी के पास हमला किया। उपचार के एक सप्ताह बाद महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें