फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी बंटवारे की वार्ता के दौरान महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी बंटवारे की वार्ता के दौरान महिला से मारपीट
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट की गई। घायल महिला ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि यह घटना 12 जुलाई को हुई थी। सहाना अपने परिवार के साथ दिलशाद के घर पर जमीन बंटवारे पर चर्चा कर रही थी। इसी दौरान दिलशाद, शमशाद, अनस और कैफ ने सहाना को गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर चारों ने सहाना और उसके पति के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल सहाना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। तीन सप्ताह बाद उसने कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें