मूल रूप से बदायूं की रहने वाली महिला पुष्पा ने अपने पति सतपाल के साथ मिलकर युवक नीरेश की हत्या को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया था कि मृतक नीरेश की पत्नी से पुष्पा के पति सतपाल के संबंध थे। दोनों का एक दूसरे के घर पर आना जाना था।
इस दौरान नीरेश से सतपाल ने पांच लाख रुपये भी उधार लिए थे। नीरेश अपनी उधार की रकम वापस मांगता था और अपनी पत्नी को भी परेशान करता था। इसी वजह से दंपती पुष्पा व सतपाल व खुद नीरेश की पत्नी ने योजना बनाकर नीरेश हत्या को अंजाम दिया।