ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 क्षेत्र में ओम रिटेल मार्ट फर्म से कॉपर वायरिंग के उपकरण की चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बीटा-1 निवासी अनुज कुमार का कहना है कि एक अप्रैल की रात छत पर रखे करीब दो लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई। वहींं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो