नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में अंतर-एमिटी संस्थान खेल महोत्सव संगठन के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में ऑफलाइन क्विज, ऑनलाइन क्विज, एप्पल रेस, म्यूजिकल पिलो, डॉग एंड बोन, बास्केटबॉल टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, शूटिंग, एथलेटिक्स की 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ और शतरंज सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के गौरव गोयल और अमन गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के मोहम्मद अरहम और शौर्य वीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के अभय अशोक और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के आदित्य शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो