ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा उत्सव में युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नुक्कड़ नाटक समूह प्रतियोगिता में शारदा यूनिवर्सिटी ने प्रथम और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा ने प्रथम और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के अखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।