नोएडा। सेक्टर-128 स्थित न्यूलैंड क्रिकेट मैदान में न्यूलैंड प्रिमियर लीग का मैच खेला। विंकल क्रिकेट क्लब टीम ने जीत दर्ज की। पहली पारी में बैटिंग में उतरी टीम विंकल क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में उतरी टीम इंफिनिटि 88 रन बनाकर 17.3 ओवरों में ही सिमट गई। अरहान मैन ऑफ द मैच बने। वहीं अमरजीत सिंह ने बेस्ट बॉलर का खिताब जीता। संवाद