ग्रेटर नोएडा (संवाद)। 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बुधवार को नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में जिले भर के एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नीलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और जेवलिन थ्रो सहित अन्य स्पर्धाएं आयोजित हुई।