ग्रेटर नोएडा। जीबीयू ने सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तथास्तु सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए एकीकृत बीए और यूपीएससी सिविल सेवा तैयारी कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगी, जो सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस मौके पर अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. उत्तम कुमार, तथास्तु सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. तनु जैन आदि मौजूद रहे।ब्यूरो