फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुमनाम रहकर भी कर सकेंगे बिजली चोरी की ऑनलाइन शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमनाम रहकर भी कर सकेंगे बिजली चोरी की ऑनलाइन शिकायत
विज्ञापन


- लाइन लॉस व बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने शुरू की पहल
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली चोरी की रोकथाम और लाइन लॉस को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने ऑनलाइन शिकायत की सुविधा शुरू की है। इसमें सूचना देने वाले लोगों की जानकारी भी गुमनाम रहेगी। अब सूचना देने वाले लोगों को अपना नाम और मोबाइल नंबर अब दर्ज नहीं करना पड़ेगा।
विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी रोकने के लिए ''बिजली मित्र'' के रूप में नई पहल की जा रही है। इसके माध्यम से लोग गुमनाम रहते हुए भी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को बिजली चोरी की सूचनाएं दे सकेंगे और बिजली चोरी करने वालों को पकड़वा सकेंगे। बिजली मित्र लिंक को यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर शुरू किया गया है। हाल ही में निगम ने शहर में कई बड़े बिजली चोरी के खुलासे किए थे। इसके बाद बिजली चोरी की जानकारी देने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

-
अब ऐसे कर सकेंगे बिजली चोरी की शिकायत


अब बिजली चोरी का पता बताने के लिए विभाग की वेबसाट www.upenergy.in या www.uppcl.org के होमपेज पर जाकर बिजली मित्र लिंक पर क्लिक करते ही शिकायत के लिए पेज खुलेगा। इसमें बिजली चोरी करने वाले का नाम आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद अगले कॉलम में बिजली चोरी के स्थान का पता अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। अगले कॉलम में लैंडमार्क, बिजली चोरी के विषय में सूचना यदि देनी होगी। यदि उपलब्ध हो तो फोटो और वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा होगी। इसके बाद एक निर्धारित समय सीमा में इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन::::

बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली मित्र लिंक की शुरुआत की गई है। इस लिंक के माध्यम से शहर से काफी बिजली चोरी की सूचना मिलने की उम्मीद है।-
संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें