मेरठ। भावनपुर थाना के गांव मेदपुर निवासी हनीफ की इकलौती बेटी फरजाना की सोमवार को पति नसीरुद्दीन ने गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गांव पचपेड़ा स्थित टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।
गांव मेदपुर निवासी फरजाना पर उसका पति नसीरुद्दीन पुत्र रसीद निवासी गांव पचपेड़ा शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच दाे माह से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी पड़ोस में बने पिता के घर जाने को लेकर बढ़े विवाद के चलते नसीरुद्दीन ने फरजाना को मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर गला घोटकर मार डाला था। उसके बेटे तालिब ने पिता नसीरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्यारेापी नसीरुद्दीन को पचपेड़ा स्थित टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।