फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव बिरौंडी में हुई वारदात, घटना के बाद पति फरार
किसान कोटे से आवंटित हुई चार फीसदी जमीन को लेकर रहता था विवाद



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरौड़ी गांव में जमीन को लेकर हुए घरेलू कलह में ललित ने बृहस्पतिवार को पत्नी शशि की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ललित की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ललित बिरौंडी गांव में परिवार के साथ रहता है। परिवार को किसान कोटे से चार फीसदी जमीन का आवंटन हुआ था। घरेलू कलह की वजह से डेढ़ वर्ष पहले ललित का एक बेटा आत्महत्या कर चुका है। शशि चाहती थी कि प्लॉट बेटे के नाम कराया जाए। इसी बात पर ललित का पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार को भी ललित का शशि से झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद ललित ने तमंचे से शशि को गोली मार दी और भाग गया। परिवार वाले घायल शशि को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एडीसीपी सेंट्रल हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी ललित घर में झगड़ा करता था। परिवार में आपस में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। ललित के पिता भी जमीन को पौत्र के नाम करवाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर आरोपी परिवार के लोगों से झगड़ा करता था।
विज्ञापन


-
घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी आसपास ही था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें