फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी गांव में सरपंच, पति दिल्ली में कर रहा था अय्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने दिल्ली की एक युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर की पोस्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पत्नी मध्य प्रदेश के भिंड स्थित गांव में सरपंच और पति कर रहा था दिल्ली में अय्याशी...। जी हां उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के अश्लील फोटो फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम करने के आरोप में सरपंच के पति अखिलेश कुमार (33) को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी दिल्ली में युवती के साथ सहमति संबंध में रहता था।
इसी दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व उसका फेसबुक आईडी का पासवर्ड प्राप्त कर लिया था। युवती से अनबन होने पर आरोपी ने उसकी फोटो फेसबुक पर डाल दी। मामले में उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली निवासी 25 वर्षीय युवती ने साइबर थाने को एक शिकायत दी थी कि किसी ने उसकी अश्लील फोटो उसकी ही फेसबुक आईडी पर डाल दी है। मामले में साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर व अन्य की टीम जांच की।
विज्ञापन

पता चला कि युवती पिछले दिनों अखिलेश कुमार नामक युवक के साथ सहमति संबंध में थी। युवती से अनबन होने पर आरोपी ने यह उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दीं। वहीं इस बीच आरोपी ने पीड़िता की बहन को फोन कर उससे 50 हजार रुपये की भी मांग की। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने संबंधित आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी के लिए फेसबुक को लिखा। वहीं इस दौरान पीड़िता की एक दोस्त ने पुलिस की मदद करते हुए आरोपी को मिलने के बहाने पीतमपुरा बुलाया। वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


कई अन्य युवतियों के नाम से भी बनाई आईडी:
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले वह दिल्ली में चालक की नौकरी करता था। इस दौरान वह पीड़िता के संपर्क में आया। वहीं आरोपी ने कई अन्य महिलाओं व युवतियों के नाम से भी फेसबुक आईडी बनाई हुई हैं। उसके आधार पर आरोपी उनसे दोस्ती कर उनके मोबाइल नंबर लेकर उनको कॉल पर अपने जाल में फंसा लेता था। फिलहाल वह मध्य प्रदेश में पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें