ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बा से किराएदार दंपती गहने चोरी कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी शालू कुमारी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहतीं हैं। उसी मकान में एटा निवासी किशन पाल और उनकी पत्नी पिंकी रहती हैं। नौ मई को उनके कमरे में आई पिंकी को उन्होंने अपने गहने दिखाए थे। उनका कहना है कि उसी रात पिंकी ने उन्हें अपने कमरे में सोने बुलाया। इसके बाद वह पिंकी के कमरे पर गई और वहीं कहीं चाबी रख दी। अगली सुबह शालू जब अपने कमरे पर पहुंची तो गेट खुला और गहने गायब थे। पिंकी का पति भी लापता था। फोन करने पर आरोपी ने बताया कि पैसे की जरूरत थी, इसलिए गहने उठा लाया। पीड़ित का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद पिंकी भी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो